Home जालोर लेटा ग्राम सेवा सहकारी समिति के भवन व गोदाम निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

लेटा ग्राम सेवा सहकारी समिति के भवन व गोदाम निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

सार

Jalore News : भूमि पूजन कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेक जोगेश्वर गर्ग ने ग्राम पंचायत लेटा द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
See also  मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बुधवार को लेटा ग्राम सेवा सहकारी समिति के भवन व गोदाम निर्माण कार्य का करेंगे भूमि पूजन
02 1725 e1728481911148
गोदाम निर्माण के स्वीकृत कार्य का भूमि पूजन करते हुए विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग

विस्तार

जालोर 9 अक्टूबर। विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत लेटा ग्राम सेवा सहकारी समिति के भवन एवं गोदाम निर्माण के स्वीकृत कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य, लेटा सरपंच शांति देवी चौधरी की अध्यक्षता व जालोर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित, जालोर विकास अधिकारी प्रदीप मायला, पंचायत समिति सदस्य छगनाराम माली व समिति के अध्यक्ष खीमाराम माली के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेक जोगेश्वर गर्ग ने ग्राम पंचायत लेटा द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हांने उपस्थित ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किये गये विद्युत व पेयजल संबंधित परिवादों को सुनते हुए संबंधित विभागां के अधिकारियां को निस्तारण के निर्देश दिए। 
02 1724 e1728481965931
कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
जालोर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित ने कहा कि स्थानीय स्तर पर गोदाम निर्माण होने से किसानों व ग्रामीणों का इसका लाभ मिल सकेगा।  कार्यक्रम में सुजाराम चौधरी ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत निर्मित हो रहे ग्राम सेवा सहकारी समिति भवन व गोदाम के लिए राज्य सरकार एवं मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग का आभार जताया। 
इस अवसर पर दीप सिंह धनानी, भवानी सिंह बाकरा, उप सरपंच रणछोड़ाराम माली, समिति के उपाध्यक्ष मदनलाल माली, सुजाराम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह, कनिष्ठ सहायक कृष्णा चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!