Home | cooperative | जयपुर | 15वें वेतन समझौते की शर्तों के अनुसार बैंक में पर्याप्त लाभ होने पर एरियर राशि का होगा भुगतान

15वें वेतन समझौते की शर्तों के अनुसार बैंक में पर्याप्त लाभ होने पर एरियर राशि का होगा भुगतान

सार

Rajasthan News : सहकारिता विभाग ने विधायक के सवाल पर लिखित में जवाब दिया कि पाली सीसीबी द्वारा 181 कार्मिकों को 15वें वेतन समझौता अनुसार वेतनमान एवं 161 को 75 प्रतिशत एरियर राशि का किया गया भुगतान

See also  शेष सहकारी समितियों के निर्वाचन के बाद होंगे सहकारी बैंकों के चुनाव

विस्तार

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 30 सितम्बर | प्रदेश की केंद्रीय सहकारी बैंक पाली में 15वें वेतन समझौते को लेकर सहकारिता विभाग से सोलहवी विधानसभा के दूसरे सत्र में अतारांकित प्रश्न विधायक केसाराम चौधरी द्वारा किया गया था, जिसके प्रतिउत्तर में विभाग ने कहा कि पाली सीसीबी कार्मिकों को 15वें वेतन समझौते के तहत पूर्ण भुगतान नहीं किया गया है,

विभाग के मुताबिक, बैंक में 181 कार्मिकों को 15वें वेतन समझौता अनुसार वेतनमान एवं 161 को 75 प्रतिशत एरियर राशि का भुगतान किया गया, वही, 19 कार्मिकों के विरूद्ध धारा 57 (2) के तहत तथा 1 कार्मिक के विरूद्ध एसीबी में प्रकरण विचाराधीन होने के कारण 75 प्रतिशत एरियर राशि का भुगतान नही किया गया हैं,

vidhan Sabha
File Photo

विभाग ने लिखित में कहा कि 161 कार्मिकों का शेष 25 प्रतिशत एरियर राशि का भुगतान 15वें वेतन समझौते की शर्तों के अनुसार बैंक में पर्याप्त लाभ उपलब्ध होने पर किया जाएगा, वही, शेष 19 कार्मिकों के विरूद्ध धारा 57(2) एवं 1 कार्मिक के विरूद्ध एसीबी में लंबित प्रकरण पर निर्णय आने के पश्चात निर्णय के अनुसार भुगतान किया जाएगा ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!