Home | राज्य | राजस्थान | बैंक की आमसभा में असंतुलन में चल रही पैक्स को लाभ में लाने पर विचार

बैंक की आमसभा में असंतुलन में चल रही पैक्स को लाभ में लाने पर विचार

सार

Dausa : केन्द्रीय सहकारी बैंक की 18वीं वार्षिक साधारण सभा में बैंक के वर्ष 2023-24 की वास्तविक व्यय राशि रूपये 3808.04 लाख की पुष्टि एवं वर्ष 2024-25 हेतु प्रस्तावित बजट राशि रूपये 4522.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।

See also  सिरोही सीसीबी की 67वीं साधारण सभा संपन्न

02 1649 e1726840068176

विस्तार

दौसा, 20 सितम्बर। जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक की 18वीं वार्षिक साधारण सभा बैंक के प्रशासक एवं जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पं. नवल किशोर शर्मा सामुदायिक भवन, गुप्तेश्वर रोड़, दौसा पर सम्पन्न हुई। साधारण सभा में दौसा जिले में स्थित बैंक की सदस्य सहकारी समितियों के अध्यक्ष, प्रशासक, प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैंक के प्रबन्ध निदेशक शिवदयाल मीना ने अवगत करवाया कि आमसभा में जिला कलक्टर द्वारा बैंक के प्रगति प्रतिवेदन वर्ष 2023-24 को आमसभा के समक्ष रखा। तत्पश्चात् बैंक की सप्त दश वार्षिक आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि की गई एवं निर्णयों की अनुपालना पर विचार किया गया।

167198 Image ad496c88 26ac 4799 8c39 ae0848f7cd58
केन्द्रीय सहकारी बैंक की 18वीं आमसभा सम्पन्न

इसके पश्चात् 18वीं आमसभा के विचारणीय विषयों के अन्तर्गत बैंक की वर्ष 2024-25 की विकास कार्य योजना के अन्तर्गत हिस्सा पूंजी को 35 करोड़ तक बढाने, अमानतों का स्तर 300 करोड़ तक बढ़ाने, ऋण व्यवसाय 600 करोड़ तक बढाने एवं अवधि पार ऋणों में कमी हेतु वसूली स्तर को 95 प्रतिशत तक करने, जिले में नवीन ग्रामसेवा सहकारी समितियों का गठन करने, जिले की चयनित पैक्स का बहुसेवा केन्द्रों के रूप में रूपान्तरण करने, पैक्स के माध्यम से किसानों को कृषि यन्त्र किराये पर उपलब्ध करवाने की योजना का क्रियान्वयन करने, केन्द्र सरकार की सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत जिले की पैक्स में जन औषधि केन्द्र, एफ.पी.ओ., पेट्रोल पम्प/ गैस एजेन्सी प्रारम्भ करवाने, विश्व की सबसे बडी अनाज भण्डारण योजनान्तर्गत जिले की एक पैक्स में अनाज भण्डारण गोदाम निर्माण करवाने, असंतुलन में चल रही पैक्स को व्यावसायिक विकास कार्य योजना के अनुसार लाभ में लाने एवं बैंक शाखाओं की साज सज्जा कर आकर्षक बनाने पर विचार किया गया।

167198 Image 43e96e5d ecea 4f69 bf76 8eef45534e7c
दौसा सीसीबी की आमसभा के दौरान अपने विचार रखते हुए

आमसभा द्वारा बैंक के वर्ष 2023-24 के अंकेक्षित वार्षिक लेखों का अनुमोदन किया गया। बैंक की वर्ष 2023-24 की ऑड़िट रिपोर्ट एवं अनुपालना को स्वीकार किया गया। बैंक के वर्ष 2023-24 की वास्तविक व्यय राशि रूपये 3808.04 लाख की पुष्टि एवं वर्ष 2024-25 हेतु प्रस्तावित बजट राशि रूपये 4522.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही राजस्थान सहकारी ऋण माफी योजना वर्ष 2018 एवं 2019 में माफ किये गये ऋण की पुष्टि की गई। बैठक में सहकारी समितियां उप रजिस्ट्रार सुनील कुमार गुप्ता, विशेष लेखा परीक्षक, सहकारी समितियां रामचरण गुप्ता, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दौसा प्रदीप कुमार अग्रवाल, सचिव भूमि विकास बैंक अनिल बैरवा,क्षेत्रीय प्रबंधक इफको मनोज एवं अन्य बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!