Home | cooperative | सांचौर | सेवड़ी महिला सहकारी समिति में प्रबंध कार्यकारिणी का हुआ गठन

सेवड़ी महिला सहकारी समिति में प्रबंध कार्यकारिणी का हुआ गठन

02 1590 e1723812161146

बागोड़ा । डिजिटल डेस्क | 16 अगस्त | पंचायत समिति की सेवड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सहकारिता निरीक्षक हिंगलाजदान की मौजूदगी में महिला ग्राम सेवा सहकारी समिति सेवड़ी की प्रबंध कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर श्रीमति नजरकंवर, उपाध्यक्ष पद पर श्रीमति पंखुदेवी को चुना गया, इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर श्रीमति विरमा देवी, श्रीमति सुकी देवी, श्रीमति उगम देवी, श्रीमति कैलाश कंवर, श्रीमति अमीया देवी, श्रीमति सोरभ कंवर, श्रीमति हरिया देवी, श्रीमति कमला बानु, श्रीमति मोरो, श्रीमति मोनिका को निर्वाचित किया गया ।

02 1591 e1723812186697

इस दौरान उपस्थित सहकारिता निरीक्षक एवं चेनपुरा व्यवस्थापक वेणीदान चारण ने कहा कि सरकार की योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नवीन महिला ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन किया जा रहा हैं, महिला ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन करने की सरकार की यह अभिनव पहल के पीछे का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। वही, नवीन गठित होने वाली महिला सहकारी समिति की हिस्सा राशि 3 लाख रुपए भी राज्य सरकार द्वारा वहन किए जा रहें है। इस दौरान भालनी व्यवस्थापक धनपतदान, सेवड़ी सरपंच और पंचायत समिति सदस्य भंवरलाल मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!