Home जालोर पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले किसान हो सकते हैं अपात्र

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले किसान हो सकते हैं अपात्र

शेष रहे किसान 31 जनवरी तक करवा सकते हैं ई-केवाईसी

Prabhatkhabar 2022 02 ce20cf5f 13aa 4eb7 b597 7523bba78703 WhatsApp Image 2022 02 24 at 6 30 11 PM
Demo Photo

जालोर 18 जनवरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में 9 हजार से अधिक किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। इन किसानों द्वारा 31 जनवरी तक ई-केवाईसी नहीं करवाने पर वे अपात्र हो सकते हैं।
जिला नोडल अधिकारी (पीएम किसान) एवं उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ, जालोर के उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान ने बताया कि भारत सरकार द्वारा दिसम्बर, 2022 में पात्रता के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की गई थी एवं पात्र किसानों को लाभान्वित करने के लिए लगातार समयावधि बढ़ाई गई है। इसके बावजूद जिले के 9776 किसानों द्वारा अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई गई है।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले किसानों की पात्रता समाप्त की जा सकती हैं एवं जिन किसानों द्वारा अब तक लैण्ड सीडिंग एवं डीबीटी नहीं करवाया है, उनकी योजना किश्त का  भुगतान रूक सकता है एवं खाता इनएक्टिव हो सकता है। कृषक अपने नजदीकी ई-मित्र/सीएससी सेंटर पर जाकर अंगूठे के निशान से ई-केवाईसी करवा सकता है साथ ही पीएम किसान जीओआई एप डाउनलोड करके भी चेहरे के माध्यम से स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकता है। किसान अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाये अथवा बैंक के अतिरिक्त पोस्ट ऑफिस इंडिया पोस्ट बैंक के माध्यम से खाता खुलवाने डीबीटी लिंक करवा सकता है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!