Home | cooperative | राष्ट्रीय | सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है

02 1130

नई दिल्ली | 18 अक्टूबर | सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है। आज नई दिल्‍ली में पत्रकारों से बातचीत में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इस निर्णय से 48 लाख 67 हजार केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और 68 लाख पेंशन भोगियों को लाभ होगा। यह बढ़ोतरी स्वीकृत 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों को मिलाकर सरकारी खजाने पर सालाना 12 हजार 857 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!