Home | जयपुर | विधानसभा क्षेत्र शेरगढ़ का कोई राजस्व गांव राशन से वंचित नहीं – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

विधानसभा क्षेत्र शेरगढ़ का कोई राजस्व गांव राशन से वंचित नहीं – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

02 1015

जयपुर, 19 जुलाई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि विभागीय दिशा निर्देशों तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत चयनित राशन कार्डों एवं यूनिटों को आधार मानकर 500 राशनकार्ड की संख्या अथवा 2000 यूनिट के आधार पर नई उचित मूल्य दुकान खोलने के नियम निर्धारित हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि विधानसभा क्षेत्र शेरगढ में कोई भी राजस्व गांव सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन सामग्री प्राप्त करने से वंचित नहीं है। श्री खाचरियावास प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने विधायक श्रीमती मीना कंवर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र शेरगढ में नवीन उचित मूल्य दुकान सृजन के लिए कोई प्रस्ताव लम्बित नहीं है। उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित 176 उचित मूल्य दुकानों का पंचायत समितिवार विवरण सदन के पटल पर रखा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!