Home | जयपुर | जालोर केन्द्रीय सहकारी बैंक के एमडी एपीओ

जालोर केन्द्रीय सहकारी बैंक के एमडी एपीओ

02 1002
File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 19 जुलाई I सहकारिता विभाग ने केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर (CCB Jalore) के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार मीणा को एपीओ (पदस्थापना के आदेश की प्रतीक्षा में) कर दिया है। उनका मुख्यालय जयपुर स्थित सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार कार्यालय में किया गया है। सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव नारायणसिंह (Narayan Singh, Joint Secretary, Cooperative Department) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, केन्द्रीय सहकारी बैंक मुख्यालय एवं विभागीय बैठकों में बिना सूचना अनुपस्थित रहने के कारण प्रशासनिक कारणों से राज्य हित में प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार मीणा को एपीओ किया गया है। इनके स्थान पर सुनिल विरभान उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर को केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार अग्रीम आदेशों तक संपादित करने के आदेश जारी किए गए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!