Home | सिरोही | सहकारी समिति में कस्टम हायरिंग योजना के तहत किसानों को मिलेगा लाभ

सहकारी समिति में कस्टम हायरिंग योजना के तहत किसानों को मिलेगा लाभ

02 901 e1680077884492
Farmers will get benefit under custom hiring scheme in cooperative society

सिरोही । डिजिटल डेस्क I 29 मार्च I जिले की रायपुर आदर्श ग्राम सेवा सहकारी समिति को राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए ट्रैक्टर और दूसरे यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। ऐसे में किसानों को खड़ाई और खेती के दूसरे कामों में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी। समिति व्यवस्थापक थानसिंह ईन्दा ने बताया कि राज्य सरकार ने कस्टम हायरिंग केन्द्र योजना के तहत खेतीहर कामों में ट्रैक्टर और अन्य उपकरण सहकारिता विभाग के माध्यम से उपलब्ध करवाकर सौगात दी है। ताकि कमजोर किसान भी कम खर्च में अधिक आमदनी से आत्मनिर्भर हो सकें।

02 902 e1680077907288
उन्होंने बताया कि समिति द्वारा कस्टम हायरिंग केन्द्र के लिए महिंद्रा डीआई एमएस एक्स पी प्लस टैक्टर खरीदा गया है। इस दौरान महाराज भबूताराम जोशी एवं पारस कुमार जोशी द्वारा ट्रैक्टर की पूजा अर्चना करने के बाद सरकारी योजना में मिले ट्रैक्टर को ग्राम सेवा सहकारी समिति परिसर में खड़ा किया गया। इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष पृथ्वीसिंह देवड़ा, गंगासिंह देवड़ा, तेजसिंह, पन्ने सिंह, मोहनलाल तूरी, सुजानसिंह, डॉक्टर जयसिंह, मफतसिंह, कृष्ण राम रबारी, नरपत सिंह, कल्याण सिंह सहित कंप्यूटर ऑपरेटिर पुष्पेंद्र सिंह, सहायक व्यवस्थापक राजूसिंह, चौकीदार नारायणलाल तूरी आदि मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!