Home | cooperative | सिरोही | ऊङ ग्राम सेवा सहकारी समिति की 67वीं वार्षिक आमसभा संपन्न: पैक्स कम्प्यूटराईजेशन से सहकारिता में आई पारदर्शिता

ऊङ ग्राम सेवा सहकारी समिति की 67वीं वार्षिक आमसभा संपन्न: पैक्स कम्प्यूटराईजेशन से सहकारिता में आई पारदर्शिता

सार

ऊङ ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड की 67वीं वार्षिक आमसभा अध्यक्ष आनंदसिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। समिति ने वित्तीय वर्ष मे 19.81 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया है।

विस्तार

ChatGPT Image 21 अग॰ 2026 07 54 21 pm

सिरोही | जिला ङेस्क 21 अगस्त | सिरोही केन्द्रीय सहकारी बैंक कार्यक्षेत्र की अ श्रेणी में चयनित ऊङ ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, ऊङ की 67वीं वार्षिक आमसभा समिति के अध्यक्ष आनंदसिंह की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में समिति क्षेत्र के जागरूक कृषक सदस्यों के साथ-साथ कृषि पर्यवेक्षक पायल टांक तथा इफको के एस.एफ.ए. राहुल गौरा ने विशेष रूप से भाग लिया।​

बैठक के दौरान समिति के व्यवस्थापक रमेशकुमार मेघवाल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट, लाभ-हानि खाता, व्यापार खाता, संतुलन चित्र और तलपट से जुड़े सभी वित्तीय विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। यह बेहद हर्ष का विषय रहा कि समिति ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान 19.81 लाख रुपये का शानदार शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जिसके आधार पर बैठक में लाभांश वितरण का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

सहकारी आंदोलन के त्रिस्तरीय ढांचे में पैक्स (PACS) सबसे छोटी, लेकिन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के लिए सबसे मजबूत और बुनियादी इकाई है। अतीत में इन समितियों का दायरा सीमित था, लेकिन वर्तमान कार्य-परिदृश्य में पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजना के माध्यम से इनमें क्रांतिकारी बदलाव आया है। आज इन समितियों को ई-पैक्स के रूप में नई पहचान मिल चुकी है, जिससे खाद-बीज के वितरण और ऋण संबंधी सभी कार्य पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और तेज गति से हो रहे हैं।कार्यक्रम के अंतिम चरण में सहकार सप्ताह के दौरान वित्तीय वर्ष में अपने उत्कृष्ट कार्यों और सराहनीय सेवाओं के लिए समिति के व्यवस्थापक रमेश कुमार को जिला स्तरीय कृषक सम्मान समारोह में सम्मानित किए जाने का विशेष उल्लेख किया गया, जिसने सभी का मान बढ़ाया। इसके बाद समिति के संचालक मंडल के सदस्यगण, हितधारक, अंशधारक, सहायक व्यवस्थापक भरत कुमार सहित क्षेत्र के तमाम किसानों की उपस्थिति में अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा के विसर्जन की घोषणा की गई।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!