Home | cooperative | जयपुर | केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में को-ऑप कुंभ- 2025 का किया शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में को-ऑप कुंभ- 2025 का किया शुभारंभ

सार 

New Delhi : शहरी सहकारी बैंकों एवं ऋण समितियों के सशक्तीकरण विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, ‘को-ऑप कुंभ 2025’ किया जा रहा आयोजित

226961 HomePage 1134627c c1bb 4146 454

विस्तार 

जयपुर, 10 नवंबर। ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष -2025‘ के उपलक्ष में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शहरी सहकारी बैंकों एवं ऋण समितियों के सशक्तीकरण विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, ‘को-ऑप कुंभ 2025’ आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सोमवार को सम्मेलन का उद्घाटन किया जिसमें देश-विदेश के सहकारी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और युवा उद्यमियों ने देश में सहकार आंदोलन को मजबूत करने के लिए अपने अनुभव साझा किये और प्रगति, नवाचार के संबंध में मंथन किया।
कार्यक्रम में श्री अमित शाह ने कहा कि सहकारी बैंक और संस्थाएं अब ग्रामीण के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। शहरी क्षेत्रों तक सहकारिता आंदोलन को पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों से मिलकर निरंतर कार्य कर रही है, उम्मीद है कि सहकारिता क्षेत्र जल्द ही शहरों में भी मजबूती के साथ आगे बढ़कर युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।
226961 Image 66140f19 ce64 4951 ad69 6fe760585185
उद्घाटन सत्र के दौरान राजस्थान के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने कहा कि युवाओं को सहकारिता से जोड़ना समय की आवश्यकता है ताकि देश के आर्थिक ढांचे में सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हो सके।  राजस्थान में सहकारिता आंदोलन काफी मजबूत रहा है ,इसे और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए हमारी सरकार इस आंदोलन को गांवों के साथ ही शहरों तक मजबूती से पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। श्री दक ने बताया कि की दो लाख से अधिक  आबादी वाले शहरों में नए अर्बन कोऑपरेटिव बैंक स्थापित किए जाएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और सामुदायिक आर्थिक ढांचा मजबूत होगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!