Home | cooperative | राज्य | दुर्घटना बीमा क्लेम के तहत मृतक की पत्नी विमला देवी को 10 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा

दुर्घटना बीमा क्लेम के तहत मृतक की पत्नी विमला देवी को 10 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा

02 861 e1677242604930
Under accident insurance claim, a check of Rs 10 lakh was handed over to the wife of the deceased, Vimla Devi.

सीकर 24 फरवरी। केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा सूरजपोल द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समिति बाडलवास के ऋणी सदस्य मदनलाल पुत्र रामेश्वर लाल निवासी कंवरपुरा, जाचास की मृत्यु हो जाने पर समिति द्वारा दुर्घटना बीमा क्लेम तैयार कर बीमा कम्पनी को भिजवाया गया था। जिस पर बैंक के ब्रांच मैनेजर हिमांशु सोनी, ऋण पर्यवेक्षक दूर्गाप्रसाद सुण्डा, बनवारी लाल सेवदा, समिति व्यवस्थापक जगदीश प्रसाद द्वारा नोमिनी मृतक की पत्नी विमला देवी को 10 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा गया। इस दौरान सरस डेयरी चैयरमेन जीताराम, सरपंच कंवरपुरा जाचास राजकुमार मिडल समिति अध्यक्ष देवेन्द्र कालेर मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!