Home उदयपुर संभाग मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना की अवधि बढ़ाई

मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना की अवधि बढ़ाई

सार 

Dungarpur : मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 के तहत प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक में ऋण राशि जमा कराने पर माफ किया जा रहा ब्याज, अब योजना की अवधि 30 सितम्बर 2025 तक बढ़ाई गई

02 1545757
File Photo Sahakar Bhawan Dungarpur (Mkm News Rajasthan)

विस्तार 

डूंगरपुर, 9 जुलाई। मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 की अवधि 30 सितम्बर 2025 तक बढ़ाई गई। प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक डूंगरपुर के सचिव राजकुमार खाण्डिया ने बताया कि 30 जून 2025 तक पात्र ऋणियों में से 29 ऋणी सदस्यों द्वारा 10.49 लाख रू. पूर्ण राशि नकद जमा कराकर 15.45 लाख रू. की राहत प्राप्त की थी, योजनार्न्तत लाभ लेने 177 ऋणियों द्वारा 29.34 लाख रूपए जमा कराए गए हैं ।

बैंक सचिव ने अवधिपार ऋणियों से आग्रह किया है कि सरकार की ब्याज राहत योजना का लाभ प्राप्त करे, आपकों पूर्व में ऋण खाते कि जानकारी नोटिस के मार्फत दी जा चूकी है, फिर भी आप अपने खाते कि जानकारी चाहते है तो बैंक के प्रधान कार्यालय शास्त्री कोलोनी डूंगरपुर में आकर खाते की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

बैंक द्वारा पुनः 25 % राशि जमा कराई जाने वाले ऋणी सदस्य एवं वंचित रहे ऋणी सदस्यों से आग्रह है कि आप समय से पूर्व राज्य सरकार की राहत प्राप्त कर खाता बन्द होने पर आप पुनः मुख्यधारा में आकर किसी भी वित्तिय संस्थाओं से ऋण प्राप्त करे हेतु पात्र बन सकेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!