Home उदयपुर संभाग कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल ने तितरडी सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल ने तितरडी सहकारी समिति का किया निरीक्षण

सार 

Udaipur : शासन सचिव राजन विशाल ने तितरडी पैक्स का निरीक्षण कर केआरपी पोर्टल एवं एफआईजी पोर्टल की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझा और इसमें आने वाली समस्याओं के संभावित समाधानों की व्याख्या

5
पुष्प गुच्छ भेंट कर शासन सचिव का स्वागत करते हुए सीसीबी एमडी (Mkm News Rajasthan)

विस्तार 

उदयपुर । डिजिटल डेस्क | 2 अगस्त | उदयपुर जिले की गिर्वा तहसील की तितरडी बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) का निरीक्षण कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल ने किया । उन्होने सोसायटी कार्यालय, गोदाम, पीडीएस वितरण केंद्र का अवलोकन कर समिति व्यवस्थापक संजय शर्मा से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पॉलिसी बनाने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की । साथ ही, कृषक द्वारा बोई जाने वाली फसल की जानकारी प्रत्येक 6 माह, यानि जब भी फसली ऋण प्राप्त किया हो, तब से लेकर उसे बीमा पोर्टल पर अपडेट किए जाने का सुझाव दिया, ताकि कृषक को क्लेम मिलने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े ।

4 1
शासन सचिव को PMFBY के तहत पॉलिसी बनाने की जानकारी प्रदान करते पैक्स व्यवस्थापक (Mkm News Rajasthan)

उन्होने प्रधानमंत्री फसली बीमा योजना की उपयोगिता के साथ-साथ बीमा करने में आने वाली विभिन्न समस्याओ पर विस्तृत चर्चा की । इसके अलावा, शासन सचिव राजन विशाल ने केआरपी पोर्टल एवं एफआईजी पोर्टल की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझा और इसमें आने वाली समस्याओं के संभावित समाधानों की व्याख्या कर, सभी पोर्टल पर सूचनाएं सही एवं प्रमाणित भरे जाने पर विशेष जोर दिया । वही सोसायटी मुख्यालय पहुंचने पर उदयपुर सीसीबी प्रबंध निदेशक डॉ. मेहजबीन बानो ने पुष्प गुच्छ भेंट कर शासन सचिव का स्वागत किया ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!