Home | cooperative | जयपुर | सहकारिता विभाग में फिर हुआ तबादला, जोधपुर खंड के अतिरिक्त रजिस्ट्रार को किया एपीओ

सहकारिता विभाग में फिर हुआ तबादला, जोधपुर खंड के अतिरिक्त रजिस्ट्रार को किया एपीओ

742787 transfer 300x171
तबादले – फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 27 अगस्त I जोधपुर खंड में सहकारिता विभाग (Cooperation Department in Jodhpur Division) के अतिरिक्त रजिस्ट्रार को सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव नारायण सिंह ने एपीओ किया है। संयुक्त शासन सचिव ने प्रशासनिक आधार पर जनहित में सहकारिता सेवा के 8 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर बताया कि कार्यालय अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, जोधपुर, भोमाराम (अतिरिक्त रजिस्ट्रार) और प्रधान कार्यालय जयपुर में संयुक्त रजिस्ट्रार (बैकिंग द्वितीय) संजय पाठक को अग्रिम आदेशों तक आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। यह अधिकारी आदेशों की प्रतीक्षा अवधि में अपनी उपस्थिति कार्यालय रजिस्ट्रार सहकारी समितियां (Office Registrar Co-operative Societies) प्रधान कार्यालय जयपुर में देंगे। वही, जोधपुर जोन (Jodhpur Zone) की कमान संयुक्त रजिस्ट्रार शुद्वोधन उज्जवल को सौंपी गई है। इसके अलावा ओम प्रकाश पारीक को अतिरिक्त रजिस्ट्रार, आर.सी.डी.एफ जयपुर और संजय गर्ग को प्रधान कार्यालय जयपुर में संयुक्त रजिस्ट्रार (बैकिंग प्रथम) लगाया गया है।
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार पी.सी.जाटव को प्रधान कार्यालय जयपुर में संयुक्त रजिस्ट्रार (बैकिंग द्वितीय), भवानीसिंह को बालोतरा प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक का सचिव, श्रीमति अभिलाषा पारीक को जयपुर प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक में वसूली सहायक, पंकज भानू सिंह को न्यायालय मंत्री जी, विशेषाधिकारी, सहकारिता विभाग शासन सचिवालय जयपुर सहित श्रीमति अजली मीणा को सहायक रजिस्ट्रार, राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम जयपुर में लगाया गया है। साथ ही, इन्द्र सिंह, अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, भरतपुर को सीसीबी अलवर प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!