Home | cooperative | जयपुर | सहकारी भवन में रजिस्ट्रार ने किया ध्वजारोहण

सहकारी भवन में रजिस्ट्रार ने किया ध्वजारोहण

02 2 300x200


जयपुर, 26 जनवरी। सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार श्री मुक्तानंद अग्रवाल ने बुधवार को 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 8.30 बजे नेहरु सहकार भवन पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सहकारी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे। इस मौके पर सभी को मिष्ठान्न वितरित किया गया।

अपैक्स बैंक एवं राजफैड प्रशासक ने किया झंडारोहण

DSC 6178 300x199प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता एवं अपैक्स बैंक व राजफैड के प्रशासक श्री दिनेश कुमार ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 8.00 बजे अपैक्स बैंक परिसर एवं प्रातः 8ः30 बजे राजफैड परिसर में झंडारोहण किया। इस अवसर पर राजफैड की प्रबंध निदेशक श्रीमती सुषमा अरोडा एवं अपैक्स बैंक व राजफैड के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर सभी को मिष्ठान्न वितरित किया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!