Home | cooperative | जयपुर | राशन डीलरों की समस्या का जल्द होगा समाधान – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

राशन डीलरों की समस्या का जल्द होगा समाधान – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

02 753
राशन डीलर समन्वय समिति ने सौंपा मांग पत्र

जयपुर, 26 दिसंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राशन डीलरों की सभी समस्याओं का जल्द ही समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाई जाएगी। श्री खाचरियावास ने यह बात सोमवार को शासन सचिवालय में मांग पत्र लेकर पहुंचे राशन डीलर समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल से वार्तालाप के बाद कही।
इस दौरान समिति की ओर से कैबिनेट मंत्री श्री खाचरियावास को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इसमें राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के तहत डीलरों को नियमितीकरण कर सम्मिलित करने तथा 55 वर्ष से अधिक आयु के राशन डीलरों को स्वेच्छा से लाइसेंस हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति शामिल थी। उक्त मांगों पर श्री खाचरियावास ने सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!