Home | cooperative | राज्य | जिला कलक्टर ने शिविरों में पहुँचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला कलक्टर ने शिविरों में पहुँचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

02 933
जालोर 26 अप्रेल। जिला कलक्टर निशान्त जैन द्वारा बुधवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत सांचौर पंचायत समिति तथा प्रशासन गाँवों के संग अभियान के तहत चितलवाना के खेजडियाली में आयोजित शिविर व महंगाई राहत कैंप में पहुँच व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
जिला कलक्टर निशान्त जैन ने पंचायत समिति सांचौर व खेजडियाली में आयोजित शिविर एवं महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने 10 प्रमुख योजनाओं में तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए।
उन्होंने कैंप स्थल पर छाया, पेयजल, चिकित्सा सहित जरूरी व्यवस्थाएँ देखी तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैंपों के दौरान अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का पंजीयन किया जायें। उन्होंने विभागीय हेल्प डेस्क पर पहुँच आवश्यक जानकारी लेकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
इस दौरान चितलवाना उपखण्ड अधिकारी हनुमानाराम, विकास अधिकारी मूलेन्द्रसिंह सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाने आए लाभार्थी उपस्थित रहे।

सफलता की कहानी : नियामत व प्रभी देवी को महंगाई राहत कैंप में मिला 8 योजनाओं का लाभ 

चितलवाना के खेजडियाली में आयोजित प्रशासन गाँवों के संग अभियान शिविर व महंगाई राहत कैंप में नियामत पत्नी अहमद एवं प्रभी देवी को राज्य सरकार की इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना व मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना सहित कुल 8 योजनाओं का लाभ दिया गया।
महंगाई राहत कैंप के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर निशान्त जैन ने 8 योजनाओं की लाभार्थी नियामत को मुख्यमंत्री गारंटी कार्डों का वितरण किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!