Home | cooperative | जालोर | सूर्यवीरसिंह राठौड़ बनें आहोर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग के चेयरमैन

सूर्यवीरसिंह राठौड़ बनें आहोर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग के चेयरमैन

02 1330 e1707211011117

जालोर | डिजिटल डेस्क | 6 फरवरी । जिले की आहोर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी मे राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण की ओर जारी आदेश की पालना मे निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार प्रजापत ने मतों की गणना के पश्चात मार्केटिंग के चेयरमैन पद पर सूर्यवीरसिंह राठौड़ निम्बला एवं उपाध्यक्ष पद पर श्रीमति लक्ष्मी कंवर भूति निर्वाचित घोषित किया गया

आहोर केवीएसएस में चुनाव प्रक्रिया 12 अप्रैल को ही संपन्न हो गई थी, लेकिन जोधपुर हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के परिणाम को रोक दिया गया था, अब 18 जनवरी को हाईकोर्ट द्वारा रिट पिटिशन खारिज करने के बाद आज पदाधिकारियों के परिणाम की घोषणा की गई है।

02 1329 e1707210991824

इस दौरान आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, आहोर तहसीलदार हितेश कुमार त्रिवेदी, मार्केटिंग के मैनेजर सुरेश कुमार सारस्वत, लेखापाल पूरणसिंह, संचालक बोर्ड सदस्य महेन्द्रसिंह शेखावत (सेवानिवृत्त आर.सी.एस) अमरसिंह, खुश्बु कुमारी, गणपतसिंह, प्रेमसिंह, गुलाब कंवर, चांद कंवर एवं समिति कार्मिक रघुवीरसिंह, भंवरसिंह, विकास ओझा, लोकेश रामावत, फुलाराम मीणा आदि मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!