Home राज्य यूनियन की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, जगमीत सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष

यूनियन की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, जगमीत सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष

WhatsApp Image 2025 07 29 at 11.09.19 d8842c42 scaled

श्रीगंगानगर । डिजिटल डेस्क | 29 जुलाई | जिले की गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) की सादुल शहर शाखा अंतर्गत संचालित बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) में कार्यरत व्यवस्थापकों एवं सहायक व्यवस्थापकों की एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें जिला यूनियन श्रीगंगानगर की सादुल शहर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति करते हुए व्यवस्थापकों एवं सहायक व्यवस्थापकों ने ब्लॉक अध्यक्ष पद पर छापावाली पैक्स व्यवस्थापक जगमीत सिंह चहल एवं उपाध्यक्ष पद पर गदरखेड़ा पैक्स व्यवस्थापक गुरप्रीतसिंह तथा सचिव पद पर तख्तहजारा पैक्स व्यवस्थापक रामभगत शर्मा को चुना । इस दौरान शाखा प्रबन्धक गगनदीप सिंह, वकील सिंह, रामकुमार, अग्रेंज सिंह, भुपेन्द्रसिह, वेदप्रकाश शर्मा, अजयकुमार गोदारा, गुरभेज सिंह, मंगतराम, अमरजीत गिल, ओमप्रकाश शर्मा, सुनील कुमार उपस्थित रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!