Home बाड़मेर बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 65वीं वार्षिक साधारण सभा (Annual General Meeting) 16 को, वित्तीय वर्ष के बजट (Budget) और अंकेक्षित खातों (Audited Accounts) पर होगी चर्चा

बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 65वीं वार्षिक साधारण सभा (Annual General Meeting) 16 को, वित्तीय वर्ष के बजट (Budget) और अंकेक्षित खातों (Audited Accounts) पर होगी चर्चा

सार

बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 65वीं वार्षिक साधारण सभा 16 सितंबर 2026 को होगी। इसमें वित्तीय वर्ष के बजट, अंकेक्षित खातों, उपनियमों में संशोधन और नए अंकेक्षक की नियुक्ति पर चर्चा होगी।

विस्तार IMG 20260915 WA0030

​बाड़मेर | जिला डेस्क 15 सितंबर |दी बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बाड़मेर (The Barmer Central Co-operative Bank Limited, Barmer) की 65वीं वार्षिक साधारण सभा (Annual General Meeting) का आयोजन आगामी 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे बैंक के प्रधान कार्यालय (Head Office), महावीर नगर, बाड़मेर में किया जाएगा।

बैंक के प्रबंध निदेशक (Managing Director) जितेन्द्र कुमार द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस आमसभा में समस्त सदस्य सहकारी संस्थाओं के अध्यक्षों और उनकी अनुपस्थिति में प्रस्ताव द्वारा अधिकृत उपाध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य रूप होगी तथा ​बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित लाभ-हानि खाते (Audited Profit & Loss Account), तुलन पत्र (Balance Sheet) और सांविधिक ऑडिट रिपोर्ट (Statutory Audit Report) की आक्षेप अनुपालना का अनुमोदन मुख्य एजेंडे (Agenda) में शामिल रहेगा।

इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2025-26 के वास्तविक आय-व्यय (Income & Expenditure) और आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट (Estimated Budget) पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा सहकारिता विभाग (Cooperative Department) राजस्थान, जयपुर द्वारा स्वीकृत अधिकतम साख सीमा (Maximum Borrowing Limit) और बैंक की विकास कार्य योजना (Development Action Plan) को भी बैठक में मंजूरी दी जाएगी।

उपनियमों में संशोधन और नए वित्तीय वर्ष के लिए अंकेक्षक (Auditor) की होगी नियुक्ति

साधारण सभा की इस बैठक में बैंक के पंजीकृत उपनियमों (Bye-laws) संख्या 2, 4 तथा 8(1) व 8(2) में आवश्यक संशोधनों पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बैंक का सांविधिक अंकेक्षण (Statutory Audit) करने हेतु योग्य लेखा परीक्षा फर्म (Audit Firm) की नियुक्ति का अनुमोदन भी किया जाना तय है। आस्तियों (Assets) के एवज में किए गए प्रावधानों व रिजर्व (Reserves) का अनुमोदन तथा प्रशासक महोदय (Administrator) की अनुमति से अन्य ज्वलंत विषयों पर भी चर्चा होगी।बैंक प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर यदि आवश्यक गणपूर्ति (Quorum) पूरी नहीं होती है, तो आम सभा को स्थगित कर दिया जाएगा। हालांकि, स्थगित आम सभा की कार्यवाही उसी दिन और उसी निर्धारित स्थान पर ठीक एक घंटे पश्चात पुनः शुरू कर दी जाएगी, जिसमें विचारणीय विषय यथावत बने रहेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!