Home राज्य मैपिंग कार्य में कम प्रगति पर 5 डीलरों को कारण बताओ नोटिस

मैपिंग कार्य में कम प्रगति पर 5 डीलरों को कारण बताओ नोटिस

जालोर 13 सितम्बर। जिला रसद अधिकारी ने जिले के 5 उचित मूल्य दुकानों के डीलरों को एनएफएसए राशनकार्डधारी के परिवारों का जन आधार कार्ड के मैपिंग कार्य में कम प्रगति पर कारण बताओ नोटिस जारी कर मैपिंग कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए पाबन्द किया है।
जिला रसद अधिकारी लल्लूराम मीणा ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा 2020-21 में आमजन की लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के समस्त लाभ जनाधार कार्ड के माध्यम से उपलब्ध करवाये जाने की घोषणा की गई थी जिसके अनुसरण में एनएफएसए राशन कार्डधारी के परिवारों के जिन सदस्यों का जन आधार कार्ड मैपिंग नहीं हैं उनकी मैपिंग की जा रही है।
उन्होंने बताया कि एनएफएसए राशनकार्डधारी के परिवारों का जन आधार कार्ड से मैपिंग कार्य में कम प्रगति पाये जाने पर मैसर्स दलपतसिंह दुधवा, मैसर्स गोकुल मौकनीखेडा, मैसर्स अन्नपूर्णा सहकारी समिति वालेरा, मैसर्स गणेशाराम आसाना व मैसर्स जी.एस.एस. बालवाडा (आंवलोज) को कारण बताओ नोटिस जारी कर पाबन्द किया गया है कि वे उचित मूल्य दुकान के समस्त एनएफएसए राशन कार्डधारी परिवारों के सदस्यों का जन आधार कार्ड से मैंपिंग कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!