Home राज्य Sahakar se samriddhi : सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण के लिए नई पहल के तहत जागरूकता कार्यशाला

Sahakar se samriddhi : सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण के लिए नई पहल के तहत जागरूकता कार्यशाला

सार

Banswara : कार्यक्रम में नई पैक्स, लैम्पस की स्थापना, कॉमन सर्विस सेन्टर के रूप में, खुदरा पैट्रोल, डीजल दुकाने, एलपीजी डिस्ट्रीब्युटरशीप, जन औषधी केन्द्र, वेयर हाउस भण्ड़ार योजना, जल सहकारी समितियां आदि जैसी नयी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई

02 1794

विस्तार

बांसवाडा, 10 जनवरी | सहकारी क्षेत्र को मजबुत बनाने के लिए भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने नई पहल की शुरूआत की है। इस पहल के तहत रजिस्ट्रार सहकारी समितियां राजस्थान जयपुर के माध्यम से तथा केन्द्रीय सहकारी बैंक बांसवाड़ा के सहयोग से बैंक कार्यक्षेत्र के जिले की विभिन्न सहकारी समितियों के सदस्यों के लिए सहकारिता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सहकारी प्रबंधन संस्थान जयपुर से आये व्याख्याता डॉ. राम चतुर्वेदी ने कार्यक्रम में सहकारी समिति के सदस्यों को भारत सरकार की फ्लेगशीप योजना ‘‘सहकार से समृद्धि’’ पहल और इसके 54 कार्यक्रमों के बारें में जानकारी दी। कार्यक्रम में नई पैक्स,लैम्पस की स्थापना, कॉमन सर्विस सेन्टर के रूप में, खुदरा पैट्रोल,डीजल दुकाने, एलपीजी डिस्ट्रीब्युटरशीप, जन औषधी केन्द्र, वेयर हाउस भण्ड़ार योजना, जल सहकारी समितियां आदि जैसी नयी योजनाओं के बारे में बताया गया।

बैंक के प्रबंध निदेशक श्री आलौक कुमार चौधरी ने बताया की उक्त योजनाओ को अपनाने से लैम्पस/पैक्स सशक्त बनेगी, व्यापार बढेगा और सहकारी क्षेत्र को मजबुत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। कार्यक्रम में सहकारी समितियों के 112 व्यवस्थापक कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक, वरिष्ठ प्रबंधक श्री कल्पेश जैन, श्री राहुल सक्सेना, सहायक अधिशाषी अधिकारी श्री प्रहलाद सिंह एवं सुमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!