Home राज्य राजस्थान सहकारिता विभाग रैंकिंग: अजमेर कंज्यूमर स्टोर अव्वल, बीकानेर दूसरे और कोटा तीसरे स्थान पर

सहकारिता विभाग रैंकिंग: अजमेर कंज्यूमर स्टोर अव्वल, बीकानेर दूसरे और कोटा तीसरे स्थान पर

सार 

#Rajasthan सहकारिता विभाग ने मासिक रैंकिंग जारी की है, जिसमें अजमेर पहले, बीकानेर दूसरे और कोटा तीसरे स्थान पर रहा। शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने खराब प्रदर्शन वाले भंडारों को कार्यशैली सुधारने के कड़े निर्देश दिए।

विस्तार 

जयपुर |प्रदेश ङेस्क 22 जुलाई।|सहकारिता विभाग ने जिला सहकारी उपभोक्ता भंडारों की मासिक रैंकिंग जारी कर दी है। विभागीय मापदण्डों पर खरा उतरते हुए अजमेर भंडार ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि बीकानेर दूसरे और कोटा तीसरे स्थान पर रहा है।​शासन सचिव, सहकारिता डॉ. समित शर्मा ने जिला सहकारी उपभोक्ता भंडारों की राज्य स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक के दौरान सभी महाप्रबंधकों को कड़े निर्देश दिए कि वे विभागीय मानकों के अनुरूप राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग हर महीने 9 प्रमुख बिंदुओं के आधार पर इन भंडारों की रैंकिंग तय करेगा और साल के अंत में बेहतरीन कार्य करने वाले भंडारों को सम्मानित किया जाएगा।

​9 बिंदुओं के आधार पर तय हुई रैंकिंग

​डॉ. शर्मा ने बताया कि रैंकिंग के लिए कुल अंक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • ​आरजीएचएस योजना: लाभार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की उपलब्धता।
  • ​सस्ती दवाएं: आमजन को किफायती दरों पर जेनेरिक दवाइयां और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के जरिए दवाएं व सर्जिकल आइटम्स मुहैया कराना (इसके लिए 15 अंक निर्धारित हैं)।
  • ​अन्य मापदण्ड: उपभोक्ता सामग्री व श्रीअन्न का व्यवसाय, लेखांकन व ऑडिट, अनुपयोगी परिसंपत्तियों का निस्तारण, संचालक मंडल की बैठकें, टर्नओवर व लाभ में वृद्धि, कार्यालय रखरखाव, रिकॉर्ड निस्तारण तथा व्यवसाय में विविधीकरण व नवाचार (प्रत्येक के लिए 5-5 अंक तय हैं)।

​10 जिले उत्कृष्ट श्रेणी में शामिल

​समीक्षा बैठक में जारी रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, बाड़मेर, भरतपुर, जोधपुर, कॉन्फेड जयपुर, ब्यावर और हनुमानगढ़ ने बेहतरीन कार्य करते हुए उत्कृष्ट श्रेणी में जगह बनाई है।

  • ​कुल वर्गीकरण इस प्रकार रहा:
  • ​उत्कृष्ट श्रेणी: 10 जिला भंडार
  • ​बहुत अच्छा श्रेणी: 7 भंडार
  • ​अच्छा श्रेणी: 8 भंडार
  • ​संतोषजनक श्रेणी: 7 भंडार
  • ​असंतोषजनक श्रेणी: 2 भंडार

​शासन सचिव ने निर्देश दिए कि जिन जिलों का प्रदर्शन पिछड़ा हुआ है, वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाकर अगली बैठक में उत्कृष्ट श्रेणी में आने का प्रयास करें। उन्होंने विशेष रूप से बांसवाड़ा एवं भीलवाड़ा भंडारों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, कार्यालय में स्टाफ की समय पर उपस्थिति और उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप अधिक से अधिक उत्पाद उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!