Home कोटा संभाग कोटा में सहकारी बैंक कर्मियों के 17वें वेतन समझौते की मांगपत्र पुस्तिका का विमोचन

कोटा में सहकारी बैंक कर्मियों के 17वें वेतन समझौते की मांगपत्र पुस्तिका का विमोचन

सार

कोटा में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सहकारी बैंक कर्मियों के 17वें वेतन समझौते की मांगपत्र पुस्तिका का विमोचन हुआ। दिसंबर 2026 से पूर्व समझौता लागू कराने का संकल्प लिया गया।

विस्तार

कोटा | प्रदेश डेस्क | 12 सितंबर 2026|प्रदेश में सहकारी बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत कार्मिकों के अधिकारों, सम्मान एवं भविष्य की दिशा में शनिवार को कोटा में ‘ऑल इंडिया कोऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज ऑर्गेनाइजेशन’ (औद्योगिक इकाई, भारतीय मजदूर संघ) के बैनर तले 17वें पंचवर्षीय वेतन समझौते के राज्यव्यापी मांगपत्र की लघु पुस्तिका का भव्य विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय प्रभारी एवं मेरठ (उत्तर प्रदेश) यूनियन अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने अपने कर-कमलों से इस पुस्तिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर राजस्थान सहकारी बैंक कर्मचारी संघ एवं अखिल राजस्थान सहकारी बैंक्स अधिकारी एसोसिएशन-राजस्थान की झालावाड़, बूंदी, बारां, कोटा और टोंक केंद्रीय सहकारी बैंकों (CCB) में संगठन के सदस्यों एवं प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश से सहकारी बैंक्स अधिकारी एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव कल्याण सिंह चौहान ने कहा कि पिछले समझौते को लागू होने में पांच वर्ष का लंबा समय व्यतीत होना प्रदेश के सहकारी बैंक कार्मिकों के लिए अत्यंत पीड़ादायक रहा है, जिसे लेकर पूरे प्रदेश के कार्मिकों में भारी आक्रोश है।

उन्होंने पुरजोर शब्दों में घोषणा की कि अब संगठन पूरी दृढ़ता के साथ कार्य करेगा और दिसंबर 2026 से पूर्व 17वां वेतन समझौता लागू करवाना संगठन का प्रमुख संकल्प है।इस दौरान बृजेश कांत, रवि जैन, अवधेश मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद शर्मा और नोडल संयोजक रामरूप मीणा सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनकर 17वें समझौते को शीघ्र हासिल करने का दृढ़ संकल्प लिया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!