Home राज्य राजस्थान सहकारिता विभाग: APO चल रहे 8 अधिकारियों के नवीन पदस्थापन आदेश जारी 

राजस्थान सहकारिता विभाग: APO चल रहे 8 अधिकारियों के नवीन पदस्थापन आदेश जारी 

सार

#Rajasthan सहकारिता विभाग ने APO चल रहे राजस्थान सहकारिता सेवा के आठ अधिकारियों के नवीन पदस्थापन आदेश जारी कर दिए हैं, जिन्हें राज्यहित में तुरंत नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विस्तार

जयपुर |प्रदेश ङेस्क 21 जुलाई |सहकारिता विभाग में आदेश की प्रतीक्षा (APO) चल रहे राजस्थान सहकारिता सेवा के आठ अधिकारियों के नवीन पदस्थापन आदेश जारी कर दिए गए हैं। संयुक्त शासन सचिव प्रहलाद सहाय नागा द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन सभी अधिकारियों को राज्यहित में तुरंत प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित रिक्त स्थानों पर तैनात किया गया है, जिसमें श्री सुनील कुमार को उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ, राजसमंद श्री राजेंद्र प्रसाद दायमा को उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ, झालावाड़, श्री अनिल कुमार बैरवा को अधिशाषी अधिकारी केंद्रीय सहकारी बैंक, भरतपुर श्री सत्येंद्र सिंह मीणा को उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ, भीलवाड़ा श्री दलपत दान को सचिव पीएलडीबी, बालोतरा श्रीमती मीनू बलाई को विशेष लेखा परीक्षक जोधपुर, श्री कपिल देव सिंह को उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ, जैसलमेर तथा श्री योगेश प्रसाद को सचिव पीएलडीबी, झुंझुनूं के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!