Home राज्य ओमान सल्तनत में मृत्यु होने पर मृतक रतनाराम को 27 लाख 47 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

ओमान सल्तनत में मृत्यु होने पर मृतक रतनाराम को 27 लाख 47 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

मृतक की आश्रित माता गवरीदेवी के बैक खाते में राशि हस्तानान्तरण हेतु चैक जारी

बाड़मेर, 05 अप्रेल। भारतीय नागरिक मृतक रतनाराम पुत्र मूलाराम की ओमान सल्तनत में मृत्यु होने पर सताईश लाख सैतालीस हजार तीन सौ छप्पन रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि भारतीय नागरिक मृतक रतनाराम पुत्र मूलाराम की ओमान सल्तनत में मृत्यु होने पर उक्त स्वीकृत राशि उनकी आश्रित माता श्रीमती गवरी देवी धर्मपत्नी मूलाराम निवासी गोडारसर बेरीवाला तला, रावतसर तहसील बाडमेर के बैंक खाते में नेफ्ट के माध्यम से हस्तानान्तरण हेतु प्रबन्धक दी बाड़मेर सेन्ट्रल को-आपरेटिव बैंक लि0 बाडमेर को निर्देशित किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!