Home राज्य राजस्थान राजस्थान सहकारिता विभाग में बड़ा फेरबदल: 119 अधिकारियों के तबादले, तुरंत प्रभाव से पदभार संभालने के निर्देश

राजस्थान सहकारिता विभाग में बड़ा फेरबदल: 119 अधिकारियों के तबादले, तुरंत प्रभाव से पदभार संभालने के निर्देश

सार 

राजस्थान सहकारिता विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सहकारिता सेवा के 119 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें अतिरिक्त रजिस्ट्रार से लेकर सहायक रजिस्ट्रार स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। सभी को तुरंत प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालकर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

विस्तार 

​जयपुर। डिजिटल डेस्क। 10 जुलाई। राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था और लोकहित को ध्यान में रखते हुए राज्य सहकारिता सेवा के 119 अधिकारियों के थोक तबादले किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेशों में अतिरिक्त रजिस्ट्रार से लेकर सहायक रजिस्ट्रार स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।​इन आदेशों के तहत सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने और इसकी रिपोर्ट राजकाज पोर्टल के माध्यम से विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल के अंतर्गत कई अधिकारियों को विभिन्न केंद्रीय सहकारी बैंकों (CCB) के प्रबंध निदेशक, क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी और प्रधान कार्यालय जयपुर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्थानांतरण के इन आदेशों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यभार ग्रहण काल और यात्रा भत्ते की सुविधा देय होगी।

प्रमुख अधिकारियों की नवीन पदस्थापना:

इस तबादला सूची में अतिरिक्त रजिस्ट्रार, संयुक्त रजिस्ट्रार और सहायक रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

 प्रमुख नियुक्तियों में:

  • ​कार्तिकेय मिश्रा को राजफैड, जयपुर से अतिरिक्त रजिस्ट्रार प्रथम, प्रधान कार्यालय, जयपुर लगाया गया है।
  • संदीप खंडेलवाल को अतिरिक्त रजिस्ट्रार, प्रधान कार्यालय से महाप्रबंधक, राजफैड, जयपुर के पद पर तैनात किया गया है।
  • ​सुरभि शर्मा को आर.सी.डी.एफ. से आई.डी.ओ. आर.सी.डी.एफ. जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • ​गुंजन चौबे को सहकारी समितियां, उदयपुर से अतिरिक्त रजिस्ट्रार, अपील्स, जोधपुर स्थानांतरित किया गया है।
  • आशुतोष भट्ट को क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी, उदयपुर से प्रबंध निदेशक, सीसीबी, उदयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

​अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी और नियुक्तियाँ:

सूची के अनुसार श्याम लाल मीणा (अति. रजि. मॉनीटरिंग, जयपुर), नाना लाल चावला (अति. रजि. सहकारी समितियां, उदयपुर), संजय गर्ग (अति. रजि. सहकारी समितियां, बीकानेर), राजेश टांक (अति. रजि. प्रोसैसिंग, जयपुर), दिनेश कुमार शर्मा (प्रबंध निदेशक, कॉनफैड, जयपुर), ओमप्रकाश जैन (प्रबंध निदेशक, सीसीबी, जयपुर), बिजेन्द्र कुमार शर्मा (अति. रजि. मार्केटिंग, जयपुर), बीना बैरवा (अति. रजि. सहकारी समितियां, कोटा), राजेन्द्र कुमार मीणा (अति. रजि. द्वितीय, प्रधान कार्यालय, जयपुर) और संजीव कुमार (प्रबंध निदेशक, सीसीबी, झुन्झुनू) सहित अन्य कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सहकारिता विभाग में तबादले: जोधपुर संभाग सहित कई जिलों में बदले गए अधिकारी

राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा जारी हालिया स्थानांतरण सूची में जोधपुर, बाड़मेर, सिरोही और पाली जिलों के महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार राजस्थान सहकारिता सेवा के अधिकारी श्रीमति गुन्जन चौबे, जो पहले उदयपुर में अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां पद पर पदस्थ थी अब अतिरिक्त रजिस्ट्रार, अपील्स, सहकारी समितियां, जोधपुर के रूप में कार्यभार संभालेंगी। वहीं, प्रशांत कल्ला, जो पहले पाली में सीसीबी के प्रबंध निदेशक थे, को अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, जोधपुर खण्ड के पद पर तैनात किया गया है। साथ ही, ओमपाल सिंह भाटी को जैसलमेर सीसीबी से स्थानांतरित कर क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी, जोधपुर का पद सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, राकेश पुरोहित को आरओ राजफैड, जोधपुर के पद पर नियुक्त किया गया है तथा प्रशासनिक फेरबदल के तहत जितेंद्र कुमार प्रबंध निदेशक, सीसीबी, बाड़मेर के पद पर तैनात किया गया है तथा संयुक्त रजिस्ट्रार शुद्धोधन उज्जवल को प्रबंध निदेशक, सीसीबी, सिरोही की जिम्मेदारी दी गई है और ​पाली सीसीबी के स्तर पर भवंर सुरेन्द्र सिंह को प्रबंध निदेशक, सीसीबी, पाली के पद पर लगाया गया है।

इसके साथ ही, पुनाराम चौयल को सिरोही सीसीबी से स्थानांतरित कर उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां,जालोर के पद पर भेजा गया है। साथ ही, आलोक शर्मा को उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, पाली तथा शोभा को उप रजिस्ट्रार सहकारी समितिया बाड़मेर और वेदप्रकाश सैनी को जैसलमेर सीसीबी मे प्रबंध निदेशक पद पर पदस्थ किया है इसके अलावा अर्जुन राम को जोधपुर सीसीबी मे अधिशाषी अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!