Home राज्य जीएसएस भूंडवा के अध्यक्ष बनें महिपालसिंह

जीएसएस भूंडवा के अध्यक्ष बनें महिपालसिंह

जालोर । 4 नवम्बर । डिजिटल डेस्क । नवगठित भूंडवा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर महिपालसिंह राजपूत को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिले की नवगठित ग्राम सेवा सहकारी समिति भूंडवा की प्रबंध कार्यकारिणी में पदाधिकारी एवं सदस्यों को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। जिसमे कानाराम चौधरी को उपाध्यक्ष, माधुसिंह राजपूत, जोगाराम चौधरी, चंदनसिंह राजपूत, दरगसिंह राजपूत, श्रीमती भागुदेवी पुरोहित व नाजूदेवी सुथार को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। जबकि हडमानाराम मेघवाल को एससी सदस्य, मांगाराम भील को एसटी सदस्य, बद्रीदान चारण व वज्रपालसिंह चारण को सदस्य मनोनीत किया गया ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!