Home राज्य बाड़मेर सीसीबी प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार संपादित के निर्देश

बाड़मेर सीसीबी प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार संपादित के निर्देश

सार 

Jodhpur : सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव ने तीन दिन पूर्व वासुदेव पालीवाल को किया था निलंबित.. आज अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड जोधपुर ने बाड़मेर सीसीबी अधिशासी अधिकारी को दिया प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार

rajeev gandhi sarkari bhavan jodhpur 3499203जोधपुर स्थित सहकार भवन (File Photo MKM News Rajasthan)

विस्तार 

जोधपुर । डिजिटल डेस्क | 11 दिसम्बर | खंड के बाड़मेर जिले में स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) के प्रबंध निदेशक वासुदेव पालीवाल को तीन दिन पूर्व सहकारिता विभाग ने निलम्बित कर दिया । जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया है । अब आज अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां खंड जोधपुर देवेन्द्र अमरावत ने बाड़मेर केंद्रीय सहकारी बैंक में अधिशासी अधिकारी पद पर पदस्थ राजस्थान सहकारिता सेवा के उप रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी हरिराम पूनिया को प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है । इसके लिए सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) द्वारा 24 मई 2017 को जारी एक आदेश के क्रम में, आज यह आदेश जारी किया गया है । जिसमें हरिराम पूनिया को आगामी विभागीय आदेश तक सीसीबी प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार संपादित करने के निर्देश प्रदान किए गए है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!