Home राज्य वर्ष 2024-25 में ब्याज मुक्त ऋण योजना के तहत बूंदी सीसीबी ने 77 हजार सदस्यों को मुहैया कराया 660.62 करोड़ का ऋण

वर्ष 2024-25 में ब्याज मुक्त ऋण योजना के तहत बूंदी सीसीबी ने 77 हजार सदस्यों को मुहैया कराया 660.62 करोड़ का ऋण

सार 

Bundi : दी बूंदी सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक का 69 वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित : मुख्यमंत्री ब्याजमुक्त ऋण योजना के अंतर्गत 77018 सदस्यों को रुपए 660.62 करोड़ का ऋण वितरण किया

223266 HomePage dadd78df b332 410f ad7e c642946006e3

विस्तार 

बूंदी, 25 सितंबर। दी बूंदी सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक का 69 वां वार्षिक अधिवेशन बैंक प्रशासक एवं जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित किया गया। प्रशासक द्वारा आम सभा में बैंक का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि बैंक द्वारा वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री ब्याजमुक्त ऋण योजना के अंतर्गत 77018 सदस्यों को रुपए 660.62 करोड़ का ऋण वितरण किया गया है। जिले की सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों को चरणबद्ध रूप से कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है जिससे सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी। आम सभा में एजेंडा वार चर्चा कर बैंक के सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया। जिला कलक्टर व प्रशासक महोदय द्वारा नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों को भूमि आवंटन से संबंधित प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए प्रस्ताव प्रेषित करने पर भूमि आवंटन हेतु आश्वस्त किया। आम सभा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यवस्थापकों को सम्मानित किया गया। आम सभा का संचालन बैंक अधिशाषी अधिकारी ऋतु सपरा द्वारा किया गया तथा बैंक प्रबंध निदेशक मुकेश मोहन गर्ग द्वारा बैंक से संबंधित वित्तीय लेखों को सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड राजकुमार द्वारा सहकारी समितियों हेतु नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
223266 Image 796e2d97 6e23 4bd6 b42f 936fdcfe02f6

सहकारी समितियों को बनाया गया है बहुउद्देशीय

सहकार से समृद्धि अभियान के अंतर्गत ग्राम सेवा सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बनाया गया है। ग्राम सेवा सहकारी समितियां अब फ़सली ऋण वितरण, खाद बीज व्यवसाय के साथ-साथ-अनेक नवाचार जैसे कॉमन सर्विस सेंटर, जन औषधि केंद्र, पेट्रोल डीजल एलपीजी डीलरशिप, अन्न भंडारण केंद्र, कृषि यंत्र किराया केंद्र आदि के रूप में भी कार्य कर सकेगी।

2 अक्टूबर से चलेगा सहकार सदस्यता अभियान

जिले में 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सहकार सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत ग्राम सेवा सहकारी समितियों में महिलाओं व युवाओं को सम्मिलित करते हुए नए सदस्य बनाए जाएंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!