Home राज्य अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा- परिवहन मंत्री

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा- परिवहन मंत्री

जयपुर, 7 मार्च। परिवहन एवं सैनिक कल्याण मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2021 पर महिलाओं और बालिकाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस यात्रा की सुविधा 8 मार्च सोमवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की राज्य की सीमा में संचालित सभी साधारण एवं दु्रतगामी बसों (वातानूकुलित एवं वोल्वो के अतिरिक्त) में दी जायेगी।परिवहन मंत्री ने बताया कि इस निःशुल्क यात्रा करने के लिये अग्रिम आरक्षण सुविधा भी प्रदान की गई है। राजस्थान रोडवेज की बसों में यह निःशुल्क सुविधा एक कैलेंडर दिवस यानी 8 मार्च को 00.00 बजे से रात 23.59 बजे तक ही मिलेगी ! उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से आग्रह किया कि यात्रा के दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये जारी गाइडलाइन का ध्यान रखे। ’नो-मास्क, नो-एन्ट्री’ का सख्ती से पालन किया जायेगा। सभी यात्री मास्क पहनकर ही यात्रा करें। सभी यात्रियों की थर्मल स्केनिंग की जायेगी। वाहनों में बैठक क्षमता के अनुसार ही यात्रा करने की अनुमति मिलेगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!