Home राज्य बालोतरा सहकारी भूमि विकास बैंक में प्रशासनिक फेरबदल: सहायक रजिस्ट्रार दलपत दान चारण ने संभाला सचिव पद का कार्यभार 

बालोतरा सहकारी भूमि विकास बैंक में प्रशासनिक फेरबदल: सहायक रजिस्ट्रार दलपत दान चारण ने संभाला सचिव पद का कार्यभार 

सार 

#JODHPUR बालोतरा सहकारी भूमि विकास बैंक में प्रशासनिक फेरबदल: सहकारिता सेवा मे सहायक रजिस्ट्रार दलपत दान ने संभाला सचिव पद का कार्यभार 

विस्तार 

IMG 20260726 WA0008

बालोतरा: जिला ङेस्क 26 जुलाई |जिले के सहकारी महकमे में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत, बालोतरा सहकारी भूमि विकास बैंक (पीएलडीबी) में सचिव पद पर सहकारिता सेवा के सहायक रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी श्री दलपत दान ने आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री दलपत दान मूलतः बाड़मेर जिले के बालेवा के रहने वाले हैं।​खास बात यह है कि बालोतरा पीएलडीबी में सचिव के पद पर हमेशा से ‘होम डिस्ट्रिक्ट’ (गृह जिले) के अधिकारियों का दबदबा और विशेष प्रभाव देखने को मिलता रहा है, और चारण की नियुक्ति भी इसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है।​अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान श्री चारण कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील पदों पर रह चुके हैं। इससे पहले वे जोधपुर खंड में निरीक्षक के तौर पर रामदेव क्रय-विक्रय सहकारी समिति, सांचौर सहित कई केवीएसएस (KVSS) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।​सबसे ज्यादा सुर्खियां उनका वर्ष 2022 का कार्यकाल बटोर कर लाया था। उस दौरान वे सहकारिता विभाग के जोधपुर अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय में एक बेहद महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे। उस वक्त जिला स्तरीय स्क्रीनिंग चयन कमेटी के माध्यम से पैक्स-लैम्पस (PACS-LAMPS) कार्मिकों के जिला स्तरीय सीसीबी चयन कमेटी से नियमितीकरण के पश्चात अतिरिक्त रजिस्ट्रार स्तर पर अनुमोदन की पत्रावली के परीक्षण का पूरा जिम्मा सीधे तौर पर उनके ही अधीन था। चर्चा है कि उस चर्चित पूरी स्क्रीनिंग और चयन प्रक्रिया ने अपनी कार्यप्रणाली को लेकर पूरे प्रदेशभर में जमकर सुर्खियां और विवाद बटोरे थे।

​राजफैड से एपीओ और अब गृह जिले में वापसी

​इसके पश्चात निरीक्षक पद से सहायक रजिस्ट्रार पद पर पदोन्नति पाकर वे सीधे राजफैड जोधपुर में क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर तैनात हुए थे। हालांकि, इसके बाद वे विभागीय स्तर पर एपीओ (APO) की प्रक्रिया से भी गुजरे और अब तमाम चर्चाओं को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने अपने गृह जिले की पीएलडीबी (PLDB) में सचिव पद की बागडोर संभाल ली है।​गृह जिले में मलाईदार और रसूखदार माने जाने वाले इस पद पर उनकी यह ताजपोशी आने वाले दिनों में एलटी सेक्टर से दीर्घकालीन साख के माध्यम से जरूरतमंदों को वित्तीय ऋण उपलब्ध कराकर सहकारी सिद्धांतों और उद्देश्यों की कितनी पूर्ति कर पाती है, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उनकी कार्यशैली पर हमारी पैनी नजरें जरूर टिकी रहेंगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!