Home स्‍पेशल ग्राम पंचायतों में गोदामों का निर्माण सहकारी समिति द्वारा किया जाता है-सहकारिता मंत्री

ग्राम पंचायतों में गोदामों का निर्माण सहकारी समिति द्वारा किया जाता है-सहकारिता मंत्री

जयपुर, 11 फरवरी। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि ग्राम पंचायतों में अनाज भण्डारण हेतु गोदामों का निर्माण संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा किया जाता है। gettyimages 1074733990 1024x1024 1 300x271श्री आंजना प्रश्नकाल में इस संबंध में विधायकों द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि गोदाम बनाने के लिए उनकी भण्डारण क्षमता के अनुसार राशि आवंटित की जाती है। गोदाम बनाने का काम ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा किया जाता है तथा टेण्डर की प्रक्रिया भी समिति के द्वारा ही की जाती है।  इससे पहले विधायक श्री शंकर सिंह रावत के मूल प्रश्न के जवाब में श्री आंजना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सहकारिता विभाग के माध्यम से प्रदेश की ग्राम सेवा सहकारी समितियों तथा क्रय विक्रय सहकारी समितियों में खाद बीज के  भण्डारण हेतु गोदामों का निर्माण कराया गया है। अजमेर जिले में कुल 305 ग्राम पंचायत हैं जिनमें से 180 ग्राम पंचायतों की ग्राम सेवा सहकारी  समितियों तथा क्रय विक्रय सहकारी समितियों में बजट घोषणा एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत राशि 1467.63 लाख रूपये की लागत से खाद बीज भण्डारण हेतु गोदाम निर्माण कराये गये है। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!