Home सिरोही सीसीबी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

सीसीबी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

02 2006
सीसीबी प्रधान कार्यालय में पौधारोपण करते हुए सीसीबी अधिकारी एवं कर्मचारी (Mkm News Sirohi)

सिरोही, 06 जून। दी सिरोही सैन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रधान कार्यालय भवन में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत एक पेड मां के नाम टेग लाइन के तहत बैंक परिसर में बैंक के प्रबंध निदेशक पूनाराम चोयल एवं उप रजिस्ट्रार सहकार समितियां जयदेव देवल द्वारा पौधारोपण किया गया। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक दीपिका सोनी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अन्तर्गत सीसीबी के कार्मिकों को विश्व पर्यावरण दिवस तथा पर्यावरण की महत्वता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अविनाश अग्रवाल, महेन्द्र कुमार रेबारी, नवीन पथारिया, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, विक्रम सिंह, हितेश मेहरा, भरत सोलंकी, हरीश चौधरी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!