Home सिरोही सहकारिता विभाग प्रमुख शासन सचिव ने योजनाओं की सफल क्रियान्विति एवं निश्चित समय पर लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश

सहकारिता विभाग प्रमुख शासन सचिव ने योजनाओं की सफल क्रियान्विति एवं निश्चित समय पर लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश

सार

Sirohi : सहकारिता विभाग प्रमुख शासन सचिव एवं सहकारिता विभाग पंजीयक 16 मई तक हैं सिरोही जिले के दौरे पर, उन्होने आज सहकारिता विभाग की योजनाओं एवं बजट घोषणा की प्रगति की ली समीक्षा बैठक

1944
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC2025) के कार्यक्रम के तहत सिरोही सीसीबी प्रधान कार्यालय में पौधारोपण करते हुए (Mkm News Sirohi)

विस्तार 

सिरोही । डिजिटल डेस्क | 15 मई | प्रदेश के सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) श्रीमती मंजू राजपाल 16 मई तक सिरोही जिले के दौरे पर रहेगी, आज सिरोही केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) के प्रधान कार्यालय में एक विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सहकारिता विभाग के जिला स्तरीय कार्यालय उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां, केंद्रीय सहकारी बैंक सिरोही (CCB Sirohi), मार्केटिंग, उपभोक्ता भण्डार, भूमि विकास बैंक के कार्यकलापों सहित राज्य सरकार की बजट घोषणा की प्रगति एवं विभागीय योजनाओं तथा सहकारी भूमि विकास बैंक की एकमुश्त समझौता योजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा करने के उपरांत सहकारिता विभाग प्रमुख शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल ने सिरोही जिले में सहकारिता विभाग के सभी कार्यालयों एवं संस्थाओं को योजनाओं की सफल क्रियान्विति एवं निश्चित समय पर लक्ष्य पूर्ति के लिए निर्देश प्रदान किए, जिसके पश्चात प्रमुख शासन सचिव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC2025) के कार्यक्रम के तहत सिरोही सीसीबी प्रधान कार्यालय में पौधारोपण किया गया । साथ ही, सिरोही सीसीबी प्रधान कार्यालय का अवलोकन भी किया गया ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!