Home सिरोही दत्ताणी और पोसीतरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन प्रक्रिया संपन्न

दत्ताणी और पोसीतरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन प्रक्रिया संपन्न

सिरोही । डिजिटल डेस्क | 19 मई | जिले में नवीन श्री सिध्धेश्वर बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. दत्ताणी के गठन प्रक्रिया आज ग्राम पंचायत दत्ताणी मुख्यालय पर संपन्न हुई, इस सोसायटी के गठन के लिए सहकारिता विभाग पंजीयक द्वारा 30 अप्रैल को स्वीकृति एवं उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सिरोही द्वारा 6 मई को पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किया गया हैं, जिसके क्रम में नवीन बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन की कार्यवाही के साथ प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन ब्लॉक सहकारिता निरीक्षक शैलेन्द्रपालसिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ । जिसमें अध्यक्ष पद पर महिपालसिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर पुनमसिंह, इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर आशीष, उम्मेदसिंह, गंगासिंह, थानाराम, सुरेंद्रसिंह, गणेशाराम, भंवरलाल, रजनादेवी, त्रिजादेवी, श्रवणकुमार को चुना गया हैं । इस दौरान कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक विक्रमसिंह, थानसिंह, डबानी सोसायटी अध्यक्ष सुल्तानसिंह, सेवानिवृत्त सीबीओ पुनमसिंह सोलंकी सहित अनेक किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहें ।

पोसीतरा सहकारी समिति का गठन

जिले में आज नवगठित पोसीतरा बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन की कार्यवाही के साथ प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यांं का भी निर्वाचन ब्लॉक सहकारिता निरीक्षक शैलेन्द्रपालसिंह एवं सीसीबी अनादरा शाखा ऋण पर्यवेक्षक विक्रमसिंह मौजूदगी में संपन्न हुआ । जिसमें अध्यक्ष पद पर लक्ष्मणसिंह, उपाध्यक्ष पद पर सेरदान एवं कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर लादाराम, गणपतसिंह, आशाराम, रीटाकंवर, हीराराम, अमराराम, अमीयादेवी, मोतीराम, रुपाराम, धनाराम को चुना गया हैं

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!