Home सिरोही सिरोही सीसीबी कर्मियों ने सहकार नेता आमेरा के समक्ष रखी लंबित मांगों के निराकरण की मांग

सिरोही सीसीबी कर्मियों ने सहकार नेता आमेरा के समक्ष रखी लंबित मांगों के निराकरण की मांग

सार

Sirohi : ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) की राष्ट्रीय केंद्रीय समिति की बैठक में शिरकत करने आबूरोड़ पहुंचे सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा का सीसीबी कर्मियों ने किया स्वागत

02 1764
सहकार नेता आमेरा का स्वागत करते सिरोही यूनिट अध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं सीसीबी कर्मी

विस्तार

सिरोही । डिजिटल डेस्क | 10 नवम्बर | जिले के आबूरोड़ स्थिती ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मानसरोवर परिसर में ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) की राष्ट्रीय केंद्रीय समिति की 9-10 नवबंर को दो दिवसीय बैठक आयोजित हो रही हैं । इस बैठक में शिरकत करने सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा आबूरोड़ पहुंचे हैं । वही आबूरोड़ पहुंचने पर सिरोही यूनिट के अध्यक्ष ध्रुव सिंह, संगठन सचिव नवीन कुमार के नेतृत्व में लालचंद, सचिन जैन, विक्रमसिंह, भावेश, शिव शंकर शर्मा राहुल सोनी सहित सीसीबी सिरोही के कर्मियों ने सहकार नेता का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया ।

साथ ही बैंक कर्मियों ने पिछले सात सालों से सीसीबी में डीपीसी (Departmental Promotion Committee) नहीं होने से पदोन्नति का लाभ नहीं मिलने, कर्मचारियों को वेतन समझौते में बढोतरी से देय भत्तों का भुगतान नहीं होने के अलावा सहायक कर्मचारी को बैकिंग सहायक पद पर पदोन्नत करने, रिक्त पदों पर भर्ती करने एवं प्रकरण निस्तारण पर डीपीसी से बंद लिफाफे खोलने आदि की मांग सहकार नेता के समक्ष रखी ।

जिस पर सहकार नेता ने प्रबंध निदेशक (M.D.) पूनाराम चोयल से दूरभाष पर वार्ता कर कर्मचारियों की वाजिब मांगों के निस्तारण की बात कहने पर प्रबंध निदेशक ने शीघ्र डीपीसी बैठक बुलाकर कर्मियों को प्रमोशन देने सहित अन्य सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही करने का विश्वास दिलाया हैं।

रजिस्ट्रार को लिख जाएगा पत्र

02 1520 e1729943959738
सहकार नेता  सूरजभानसिंह आमेरा

सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने सिरोही केंद्रीय सहकारी बैंक के कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) को पत्र लिखकर समाधान करवाने का भी भरोसा दिलाया हैं, साथ ही आमेरा ने सहकारी बैंक कर्मियों को बैंक स्तर पर सहकार भावन से संगठित, एकजूट रहकर बैंक की आर्थिक सुदृढ़ता व सक्षमता के लिए काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि बैंक की आर्थिक मजबूती बैंक कर्मियों के परिवार की आर्थिक खुशहाली का आधार है ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!