Home सिरोही पेशुआ में नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन: अरविन्ददान चारण निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

पेशुआ में नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन: अरविन्ददान चारण निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

सार 

Sirohi : सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) ने 14 अक्टूबर को पेशुआ गांव में इस नवीन बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन की स्वीकृति जारी की थी

WhatsApp Image 2026 01 23 at 18.14.01

विस्तार 

सिरोही | डिजिटल डेस्क | 23 जनवरी । सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के पेशुआ गांव में नवीन बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) का गठन किया गया। साथ ही संचालक मंडल कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया सहकारिता निरीक्षक सुरेश कुमार सारस्वत की देखरेख और सभापति राजेश कुमार चारण के सानिध्य में संपन्न हुई। इस निर्वाचन प्रक्रिया में लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी सहमति का परिचय देते हुए पेशुआ और फुलेरा के किसानों ने कार्यकारिणी का चयन निर्विरोध किया। इसमें अध्यक्ष पद पर अरविन्ददान चारण, उपाध्यक्ष पद पर रणछोड़लाल रावल सहित संचालक मंडल कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर अशोक कुमार रावल, शंकरलाल मेघवाल, ताराराम सैन, अशोक कुमार चारण, सवाराम कलबी, लालाराम भील, राधेश्याम आढा, लालूदान चारण, नर्मदादेवी रावल एवं लसीदेवी भील आदि चुने गए । इस दौरान कोदरला सहकारी समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार चारण, कोदरला व्यवस्थापक रूपेश कुमार, रोहिड़ा समिति व्यवस्थापक नरेन्द्रदान चारण, सहायक व्यवस्थापक देवेन्द्र कुमार, महेंद्र कुमार, कनकदान, बलवंत दान, भेराराम कलबी, आनंददान और राजपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कृषक उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने जताया उत्साह

नई समिति के गठन और पदाधिकारियों के निर्वाचन के बाद ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। किसानों का मानना है कि इस नई समिति के बनने से क्षेत्र में खाद, बीज और कृषि ऋण संबंधी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो सकेगा। गौरतलब है कि सहकारिता विभाग पंजीयक ने 14 अक्टूबर को पेशुआ गांव में इस नवीन बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन की स्वीकृति जारी की थी ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!