Home सिरोही विदाई समारोह का आयोजन : सेवानिवृत्त होने पर ऋण पर्यवेक्षक को दी गई भावभीनी विदाई, जताया आभार

विदाई समारोह का आयोजन : सेवानिवृत्त होने पर ऋण पर्यवेक्षक को दी गई भावभीनी विदाई, जताया आभार

02 1562 e1722785835928

सीसीबी ऋण पर्यवेक्षक बाल कृष्ण वैष्णव की सेवानिवृत्ती पर विदाई देते हुए


सिरोही । डिजिटल डेस्क | 4 अगस्त | केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) की रेवदर शाखा में ऋण पर्यवेक्षक (LS) बाल कृष्ण वैष्णव के सेवानिवृत्त होने पर अनादरा-रेवदर हाईवे स्थित लुणोल टोल प्लाजा के पास वेड़ेश्वर मामाजी धाम पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई, इस विदाई समारोह के दौरान रेवदर एवं मंडार शाखा अंतर्गत संचालित पैक्स-लैम्पस कर्मियों सहित राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ (RSKS) जिला इकाई सिरोही जिला अध्यक्ष जसवंतसिंह राणावत, संरक्षक नरपतसिंह चारण ने श्री वैष्णव को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया ।

02 1563 e1722785909731

इस दौरान सीसीबी शाखा रेवदर के कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक थानसिंह ईन्दा एवं सीसीबी शाखा अनादरा के कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक विक्रमसिंह देवड़ा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सरकारी कर्मी को एक दिन सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित होता है। उन्होंने ऋण पर्यवेक्षक बालकृष्ण वैष्णव की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। इनके सेवानिवृत्त होने से हम लोगों को इनकी कमी खलेगी। वहीं, सेवानिवृत्त ऋण पर्यवेक्षक वैष्णव ने कहा कि मुझे रेवदर एवं मंडार शाखा अंतर्गत संचालित पैक्स-लैम्पस कर्मियों सहित समिति संचालक बोर्ड सदस्यों की ओर से ढ़ेर सारा प्यार और स्नेह मिला है। जिसे मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा। इस दौरान केसरसिंह देवड़ा, वागसिंह देवड़ा, ताराराम, रमजान खान, लाखाराम, रुड़ाराम देवासी, चेलाराम राणा, भूताराम सहित रेवदर एवं मंडार शाखा के पैक्स-लैम्पस कर्मी मौजूद रहें ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!