Home सिरोही सहकारी कर्मचारी संघ के ब्लॉक स्तरीय चुनाव संपन्न, रमेश कुमार बने अध्यक्ष

सहकारी कर्मचारी संघ के ब्लॉक स्तरीय चुनाव संपन्न, रमेश कुमार बने अध्यक्ष

02 852 e1676813113762
Block level elections of cooperative employees union concluded, Ramesh Kumar became president

सिरोही । डिजिटल डेस्क I 19 फ़रवरी I जिले की भांवरी ग्राम सेवा सहकारी समिति में रविवार को राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई सिरोही के पिण्ड़वाड़ा, स्वरुपगंज की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें रमेश कुमार मेघवाल को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया।

02 853 e1676813247481
निर्वाचन अधिकारी नेनाराम कुमावत ने बताया कि निर्वाचन कर्मचारी के तौर पर मुकेश कुमार पटेल की मौजूदगी में सहकारी समितियों कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर रमेश कुमार मेघवाल, उपाध्यक्ष पद पर रुपेश कुमार बोराणा, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्रसिंह, सचिव पद पर कालुराम डांगी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया । इसी प्रकार अनराज को संरक्षक बनाया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया । इस दौरान पैक्स-लैम्प्स कर्मचारी मौजूद थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!