Home सिरोही प्रोम खाद की बिक्री पर लगी रोक हटी

प्रोम खाद की बिक्री पर लगी रोक हटी

सार 

Sirohi : प्रोम उर्वरक की बिक्री पर लगी रोक संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) सिरोही ने कृषि आयुक्तालय के निर्देशानुसार हटाई

prom phosphate rich organic manure 841

विस्तार 

सिरोही । डिजिटल डेस्क । 15 सितम्बर । जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियां एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों सहित निजी क्षेत्र के जरिए विक्रय होने वाली प्रोम खाद की बिक्री पर रोक संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) लगाई थी । साथ ही, 25 अगस्त को कृषि आयुक्तालय से मार्गदर्शन मांगा था । जिसके पश्चात आज कृषि आयुक्तालय के निर्देशानुसार प्रोम की बिक्री पर सम्पूर्ण जिले में लगी रोक को संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) सिरोही द्वारा हटा दिया गया हैं । गौरतलब हैं कि प्रोम उर्वरक, कानव एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लि. चित्तौडगढ द्वारा निर्मित श्री हलधर कॉपरेटिव सोसायटी लि० जयपुर फर्म द्वारा मार्केटेड किया जाता हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!