Home सिरोही 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान जमा करने की स्वीकृति जारी

4 प्रतिशत ब्याज अनुदान जमा करने की स्वीकृति जारी

सार

Sirohi News : सीसीबी ने शीर्ष बैंक के पत्र की अनुपालना में वर्ष 2022-23 में वितरित अल्पकालीन फसली ऋण पेटे देय 4 प्रतिशत ब्याज में से 2 प्रतिशत ब्याज सहकारी समितियों के फसली ऋण के बकाया ब्याज पेटे तथा शेष 2 प्रतिशत सहकारी समितियों के बचत खातें में जमा करने के दिए निर्देश

02 1390 e1709124633821
File Photo

विस्तार

सिरोही । डिजिटल डेस्क | 1 अप्रैल | दी सिरोही सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (CCB) ने 1 सितम्बर 2022 से 31 मार्च 2023 तक ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Gss) के माध्यम से अल्पकालीन फसली सहकारी ऋण (short term crop loan) का समय पर चुकारा करने वाले किसानों को देय 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान की स्वीकृति जारी की है। सीसीबी ने यह स्वीकृति शीर्ष सहकारी बैंक जयपुर (Apex Bank) के निर्देश पर जारी करते हुए बताया कि समितिवार ब्याज अनुदान क्लेम क्षेत्रीय स्टाफ द्वारा जांच कर प्रधान कार्यालय को भेजने के पश्चात प्रधान कार्यालय स्तर पर संकलन कर शीर्ष बैंक को स्वीकृति के लिये भेजे गए, वही, ब्याज अनुदान क्लेम की राशि का समितिवार शाखा स्तर पर जमा खर्च करते हुए समय पर जांच एवं मिलान कर वाउचर डालने के निर्देश कार्यालय आदेश के माध्यम से जारी किए गए है। साथ ही, कोई विसंगति होने पर प्रधान कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए है। वही, शीर्ष बैंक के पत्र की अनुपालना में प्राप्त 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान क्लेम में से 2 प्रतिशत ब्याज समितियों के फसली ऋण के बकाया ब्याज पेटे जमा करने एवं ब्याज बकाया नहीं होने की स्थिती में ऋण पेटे जमा करने तथा शेष 2 प्रतिशत ग्राम सेवा सहकारी समितियों के बचत खातें में जमा कर शाखा स्तर से समितियो को क्रेडिट एडवाईज जारी करने के निर्देश दिए गए है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!