Home सिरोही वार्षिक आमसभा का आयोजन 29 को

वार्षिक आमसभा का आयोजन 29 को

02 893 e1679718517150
File Photo

सिरोही । डिजिटल डेस्क I 25 मार्च I जिले की आमथला वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लैम्पस) की 12 वीं वार्षिक आमसभा 29 मार्च को सुबह 11 बजे समिति परिसर में आयोजित होगी । समिति व्यवस्थापक सुरज कुमार बंजारा ने बताया कि आयोजित होने वाली वार्षिक आमसभा में गत आम सभा कार्यवाही की पुष्टि, वर्ष 2021-22 में ऑडिट की अनुपालना व ऑडिट लेखों का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2022-23 का अनुमानित बजट स्वीकृत करने तथा लाभ-हानि खातों का अनुमोदन करने के साथ स्वीकृत बजट से अधिक व्ययों की पृष्टि करने सहित विभिन्न किसान हित के विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आमसभा में सहकारी समिति के सभी सदस्य भाग ले सकेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!