Home | cooperative | जोधपुर | शुद्धोधन उज्ज्वल ने संभाला जोधपुर खंड के अतिरिक्त रजिस्ट्रार का कार्यभार

शुद्धोधन उज्ज्वल ने संभाला जोधपुर खंड के अतिरिक्त रजिस्ट्रार का कार्यभार

02 593 300x223
Shuddhodhan Ujjwal took over as additional registrar of Jodhpur Division

जोधपुर । डिजिटल डेस्क I 30 अगस्त I खंड के सहकारिता विभाग में सोमवार को शुद्धोधन उज्ज्वल ने अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जोधपुर का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान अतिरिक्त रजिस्ट्रार भोमाराम द्वारा उन्हें बकायदा चार्ज संभालने की औपचारिकता पूरी की गई । इससे पूर्व भी शुद्धोधन उज्ज्वल जोधपुर खंड के बिलाड़ा भूमि विकास बैंक में सचिव रह चुके है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव नारायणसिंह ने तबादला सूची जारी कर शुद्धोधन उज्ज्वल को जोधपुर खंड की कमान सौंपी थी, और अतिरिक्त रजिस्ट्रार भोमाराम को एपीओ कर अग्रीम आदेशों तक प्रधान कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश जारी किए थे ।
हालांकि सुत्रो ने इस संबंध में अपने मत रखते हुए कहा कि अतिरिक्त रजिस्ट्रार भोमाराम द्वारा जीएसएस के चुनावी प्रकिया मे आचार संहिता के दौरान खंड की 6 सीसीबी मे रातों-रात स्क्रीनिंग को पूरा करना ही एपीओ का कारण बताया जा रहा है वही, सहकारी साख आंदोलन से जुड़े सुत्रो ने जुलाई में सहकारिता सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण हुए लेकिन अतिरिक्त रजिस्ट्रार भोमाराम का तबादला नहीं होने से कई तरह के सवाल उठाते हुए सरकार को तबादले के लिए प्रतिवेदन भी भेजा था । जबकि सहकारिता विभाग ने अतिरिक्त रजिस्ट्रार भोमाराम को जनवरी 2021 में जोधपुर जोन की कमान सौंपी थी और करीब डेढ साल बाद अतिरिक्त रजिस्ट्रार का तबादला किया गया है। वही, अतिरिक्त रजिस्ट्रार भोमाराम को एपीओ होने से जोधपुर खंड में उनके चहेतो में हलचल मच गई है। शनिवार और रविवार को अवकाश के बावजूद उनके चहेतो और सहकारिता के सुत्रो में अतिरिक्त रजिस्ट्रार भोमाराम के एपीओ होने चर्चा रही।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!