Home | cooperative | जयपुर | प्रदेश के सभी किसानों को दिया जा रहा है अल्पकालीन फसली ऋण – सहकारिता मंत्री

प्रदेश के सभी किसानों को दिया जा रहा है अल्पकालीन फसली ऋण – सहकारिता मंत्री

02 848 e1676547794206
Short term crop loans are being given to all the farmers of the state – Cooperation Minister

जयपुर, 16 फरवरी। सहकारिता मंत्री श्री उदयालाल आंजना ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी किसानों को ऋण देने का फैसला किया गया है। जिन डिफॉल्टर किसानों ने अपना पूरा ऋण जमा करा दिया है, उन्हें भी फसली ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा 11 अगस्त 2020 को आदेश जारी किया गया है। श्री आंजना ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि वर्ष 2019-20 में डिफॉल्टर किसानों को ऋण नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अधिकतम 1 लाख 50 हजार तक का ऋण दिये जाने का प्रावधान है। इससे पहले सहकारिता मंत्री ने विधायक श्री गोपी चन्द मीणा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि भीलवाडा जिले में भीलवाडा केन्‍द्रीय सहकारी बैंक द्वारा वर्ष 2017-18 में 1 लाख 02 हजार 807 किसानों, वर्ष 2018-19 में 77 हजार 911 किसानों, वर्ष 2019-20 में 1 लाख 42 किसानों, वर्ष 2020-21 में 1 लाख 21 हजार 221 किसानों तथा वर्ष 2021-22 में 1 लाख 27 हजार 618 किसानों को अल्‍पकालीन फसली ऋण वितरण किया गया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!