Home सांचौर नवगठित सांचौर जिले का शुभारंभ समारोह सोमवार को

नवगठित सांचौर जिले का शुभारंभ समारोह सोमवार को

File Photo

जालोर 6 अगस्त। राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा वीसी के माध्यम से नवगठित सांचौर जिले का शुभारंभ 7 अगस्त, सोमवार को प्रातः 10 बजे वर्चुअल रूप से किया जायेगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सांचौर जिले का शुभारंभ समारोह 7 अगस्त, सोमवार को प्रातः 10 बजे से पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर सांचौर में आयोजित किया जायेगा। इस दौरान हवन एवं पूजा, सर्वधर्म सभा इत्यादि का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई व जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा नवगठित सांचौर जिले में सांचौर, चितलवाना, रानीवाड़ा व बागोड़ा उपखण्ड व तहसील को सम्मिलित किया गया है।

श्रम राज्य मंत्री ने शुभारंभ समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

राज्य के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने रविवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में पहुंचकर नवगठित सांचौर जिले के शुभारंभ समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं यथा-बैठक, पेयजल, विद्युत, लाइव प्रसारण, ट्रैफिक इत्यादि के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर शैलेन्द्र सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!