Home सांचौर रामदेव क्रय-विक्रय सहकारी समिति की 44वीं-45वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

रामदेव क्रय-विक्रय सहकारी समिति की 44वीं-45वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

सार 

Sanchore : रामदेव क्रय-विक्रय सहकारी समिति (KVSS) की 44वीं व 45वीं आमसभा आयोजित हुई। इसमें वार्षिक लेखा-जोखा और बजट अनुमोदित किया गया। साथ ही विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक खेती व उर्वरकों के संतुलित उपयोग हेतु प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2026 02 25 at 17.02.21

विस्तार 

सांचौर । डिजिटल डेस्क | 25 फरवरी | रामदेव क्रय-विक्रय सहकारी समिति (KVSS) सांचौर की 44वीं व 45वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन बुधवार को समिति मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस बैठक में समिति के ’अ’ और ’ब’ श्रेणी के सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें संस्था की प्रगति और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष (Chairman) चंदन सिंह विरोल ने वर्ष भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने समिति की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट, लेखे और बजट को सदस्यों के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। साथ ही, समिति के प्रधान व्यवस्थापक (General Manager) गेनाराम ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट और कार्ययोजना की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि समिति किस प्रकार किसानों के हितों के लिए नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेगी। इस दौरान उपाध्यक्ष गुमानाराम अरणाय, जोग सिंह विरोल, रघुनाथ विश्नोई (हेमागूडा), पन्नेसिंह अचलपुर, सुजानराम देवासी, हस्तीमल शर्मा, सोहनलाल शर्मा, जालोर केंद्रीय सहकारी बैंक (JCCB) शाखा सांचौर एवं चितलवाना के कार्यवाहक ऋण पर्यवेक्षक (LS) लक्ष्मणराम पुरोहित, मांगीलाल विश्नोई, कनकराज सिवाड़ा,  वेलाराम, जय सिंह, जालम सिंह विरोल सहित विभिन्न ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष, व्यवस्थापक और बड़ी संख्या में किसान सदस्य उपस्थित रहे।

कृषि विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

आमसभा में पहुंचे विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक किया । इनमें सबसे पहले सहायक कृषि अधिकारी महेश कुमार ने सदस्यों से समिति के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने का आह्वान किया। साथ ही कृभको प्रबंधक विष्णु कुमार एवं इफको प्रबंधक श्रेयांश गुप्ता दोनों प्रबंधकों ने मिट्टी की सेहत बनाए रखने के लिए उर्वरकों के संतुलित और उचित उपयोग की सलाह दी। सभा को पूर्व अध्यक्ष मनोज सारण, छोगाराम चौधरी, हरीश पुरोहित और पीराराम देवासी फालना ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष चंदन सिंह ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!