Home | cooperative | जयपुर | 11 नवम्बर तक आयोजित होगा सहकार दीपोत्सव मेला

11 नवम्बर तक आयोजित होगा सहकार दीपोत्सव मेला

02 1141
File Photo

जयपुर, 06 नवम्बर। उपभोक्ता संघ द्वारा यहां भवानी सिंह रोड़ स्थित नवजीवन सहकारी बाजार में उपहार सहकार दीपोत्सव मेला 11 नवम्बर, 2023 तक प्रातः 11ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक आयोजित हो रहा है। यह जानकारी उपभोक्ता संघ के महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र सिंह ने दी।
श्री सिंह ने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण शिवकाशी (तमिलनाडू) के ग्रीन पटाखे हैं। जिन पर 60 से 75 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। मेले में एमएमटीसी-पैम्प के सोने एवं चांदी के सिक्के उचित मूल्य पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। मेले के माध्यम से दीपावली सीजन पर उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
महाप्रबंधक ने बताया कि उपहार दीपोत्सव मेलों में जयपुरवासियों के लिए खुले व गिफ्ट पैक में ग्रीन पटाखों, बर्तन, सजावटी फ्लावर, लाइट्स, डिजाइनदार कैन्डल्स, बेडशीट्स के साथ ही पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सूखे मेवे के उपहार पैक, नमकीन, परिधान और हाउस होल्ड सामान भी उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि धनतेरस पर जयपुर  के आमजन को एमएमटीसी-पैम्प के सोने के 1 ग्राम से 20 ग्राम तक, चांदी के 10 ग्राम से 1 किलो तक के सिक्के, पूजा की थाली उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की गई है। मेलें में रंगोली का सामान सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!