Home | cooperative | जयपुर | किसानों के लिए 736 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान स्वीकृत, नहीं देना पड़ेगा फसली ऋण पर ब्याज

किसानों के लिए 736 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान स्वीकृत, नहीं देना पड़ेगा फसली ऋण पर ब्याज

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय – दीर्घकालीन कृषि सहकारी ऋण समय पर चुकाने पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान

CM Photo
File Photo – मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत

जयपुर, 4 अप्रेल। प्रदेश के किसानों को अब ब्याजमुक्त फसली ऋण मिल रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 736 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए ब्याज मुक्त फसली ऋण अनुदान योजना के तहत 560 करोड़ रुपए की अनुदान राशि तथा क्षतिपूर्ति ब्याज अनुदान योजना के तहत 176 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। श्री गहलोत के इस निर्णय से राज्य के किसान ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर रहे हैं। इससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है तथा जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

दीर्घकालीन कृषि सहकारी ऋण  समय पर चुकाने पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान

दीर्घकालीन कृषि सहकारी ऋण समय पर चुकाने वाले किसानोें को 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। श्री गहलोत ने अनुदान प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। उन्होंने खेत पर आवास बनाने वाले किसानों को भी आवास ऋण पर अनुदान देने की स्वीकृति दी है।
इसमें, एक अपे्रल 2014 से वितरित दीर्घकालीन कृषि सहकारी ऋणों को निश्चित समय पर चुकाने वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2023-24 से अपने खेत पर आवास बनाने हेतु आवास ऋण लेने वाले किसानों को भी प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बजट 2023-24 में श्री गहलोत ने किसानों के लिए ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण योजना तथा ब्याज अनुदान के संबंध में घोषणा की थी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!